हल्द्वानी। परिवहन विभाग ने मंगलवार को चेकिंग अभियान चलाकर नौ वाहनों को सीज करने के अलावा 140 वाहनों का चालान काट दिया। परिवहन अधिकारियों ने शहर के नरीमन चौक, निर्मला कान्वेंट, सेंट थेरेसा, नैनी वैली, बीरशिवा स्कूल के आसपास व कालाढूंगी रोड पर चेकिंग की। हल्द्वानी क्षेत्र में ई-रिक्शा, ऑटो चालकों के यूनिफॉर्म नहीं पहनने, नैनीताल क्षेत्र में वाहन नो-पार्किंग में खड़े करने पर चालानी कार्रवाई की गई। बिना कागज चलने समेत अन्य खामियां मिलने पर नौ वाहन सीज किए गए। चेकिंग अभियान में परिवहन विभाग के सहायक परिवहन निरीक्षक चंदन ढैला, अनिल कार्की, चंदन सुपयाल, गोधन सिंह आदि थे। संवाद