हल्द्वानी। परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न जगहों पर चेकिंग अभियान चलाकर 176 वाहनों के चालान किये। नो-पार्किंग, सीट बेल्ट न लगाने, हेलमेट न पहनने, ओवरलोडिंग, रिफ्लेक्टर, ओवरस्पीडिंग, ई-रिक्शा के द्वारा लाइट बंद कर संचालन, यूनिफॉर्म न पहनने आदि के अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की गई। अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, आरटीओ प्रवर्तन डॉ. गुरदेव सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन जितेंद्र सिंगवान आदि शामिल रहे। माई सिटी रिपोर्टर