फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशे में बस चलाने के मामले में परिवहन निगम ने दिया नोटिस

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। नशे की हालत में बस चलाने और यात्रियों की जान को जोखिम में डालने के मामले में परिवहन निगम ने अनुबंधित बस के मालिक को नोटिस भेजा है। मेडिकल रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर बस का अनुबंध खत्म करने के साथ ही रिकवरी की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस का चालक टांडा जंगल के पास नशे की हालत में सीट पर अचेत हो गया। इससे तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होने लगी। यात्रियों ने देखा कि चालक स्टेयरिंग पर बेहोश पड़ा है। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सीआईएसएफ के सब इंस्पेक्टर सोनू शर्मा ने सूझ-बूझ का परिचय देते हुए किसी तरह बस रोकी। इसके बाद हल्द्वानी डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को दिल्ली रवाना किया गया।
बस में सवार 55 यात्रियों की जान जोखिम में डालने के मामले में पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने चालक विजेंद्र को गिरफ्तार कर बस सीज कर दी है। हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। अनुबंधित सीएनजी बस के मालिक को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


लंबे रूट के लिए जाने वाले चालकों को आना होगा हल्द्वानी
हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली अनुबंधित बसों में अक्सर हल्द्वानी से रुद्रपुर और रुद्रपुर से दिल्ली जाने वाले चालक अलग-अलग होते हैं। ऐसे में चालक लापरवाही बरतते हैं। उपरोक्त मामले में यही घटना प्रकाश में आई है। हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन प्रभारी इंदिरा भट्ट ने बताया कि लंबे रूट पर जाने वाले सभी बस चालकों को हल्द्वानी आकर बस ले जानी होगी। सोमवार को हुए हादसे के बाद यह फैसला लिया गया है। संवाद

दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ी
पिछले एक हफ्ते से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए रोजाना दो से तीन अतिरिक्त बसें दिल्ली को रवाना की जा रही है। स्टेशन प्रभारी इंदिरा भट्ट ने बताया कि दिल्ली जाने वाली यात्रियों की संख्या अधिक होने पर अतिरिक्त बसें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें