फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, 63 सहायक अध्यापकों को विद्यालय आवंटित; पहले दिन कुमाऊं के इतने टीचर आए

Sat, 20 Jul 2024 01:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल में शिक्षा विभाग की अभिनव पहल के क्रम में शुक्रवार से काउंसलिंग के माध्यम से कुमाऊं में सहायक अध्यापकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 152 शिक्षकों में से 63 को विद्यालय आवंटित कर दिए गए।
विज्ञापन
काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में शिक्षा विभाग की अभिनव पहल के क्रम में शुक्रवार से काउंसलिंग के माध्यम से कुमाऊं में सहायक अध्यापकों की स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन 152 शिक्षकों में से 63 को विद्यालय आवंटित कर दिए गए। पहले दिन सामान्य शाखा पुरुष व महिला के स्थानांतरण हुए। काउंसलिंग की प्रक्रिया 24 जुलाई तक चलेगी।

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सभागार में काउंसलिंग-2024 के तहत सहायक अध्यापकों (एलटी) के स्थानांतरण में पद स्थापना को लेकर कवायद शुरू हुई। सुगम क्षेत्र से दुर्गम क्षेत्र में सामान्य एवं महिला शाखा के शिक्षकों को काउंसलिंग के आधार पर विद्यालय आवंटित किए गए। इसके बाद गंभीर बीमारी में तीन श्रेणियों के अंतर्गत शिक्षकों को पद स्थापित विद्यालय आवंटित किए गए।

अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा लीलाधर व्यास ने बताया कि पति-पत्नी श्रेणी, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता एवं वरिष्ठ कार्मिक के साथ दुर्गम श्रेणी तथा सुगम से दुर्गम क्षेत्र में अनुरोध के आधार पर भी महिला संवर्ग में कार्यरत शिक्षकों को काउंसलिंग के आधार पर विद्यालय आवंटित किए गए।

काउंसलिंग प्रक्रिया में जिला शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा सीएस विष्ट, पीएस जंगपागी, अंशुल बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार भट्ट, निधि रावत, जगमोहन रौतेला, ललित उपाध्याय, मनोज, संजय रौतेला, अनुपम दुबे के अलावा राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष डाॅ. गोकुल मर्तोलिया, मंत्री रवि शंकर गुसाई, कृष्णा बिष्ट, नमिता पाठक, प्रवीण रावल, जगदीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें