भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग कार्यालय भीमताल में मंगलवाल को जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्थानांतरण प्रक्रिया की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग प्रक्रिया में शिक्षकों की ओर से विद्यालयों का चयन किया गया। जिला माध्यमिक शिक्षाधिकारी पुष्कर टम्टा ने बताया कि सोमवार को प्रारंभिक शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया की गई थी।
मंगलवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षकों के स्थानांतरण की काउंसलिंग हुई। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग में 30 से 35 शिक्षकों की ओर से स्वयं ही स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत विद्यालयों का चयन किया गया। संवाद