हल्द्वानी। सोसाइटी ऑफ फेटल मेडिसिन के सहयोग से रविवार को मेडिकल कॉलेज में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ सीएमओ डाॅ. हरीश चंद्र पंत, चिकित्साधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने किया। कार्यशाला में पीजी के छात्र-छात्राओं को आधुनिक अल्ट्रासाउंड तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। स्त्री एवं प्रसूति रोग की विभागाध्यक्ष डॉ. गोदावरी जोशी बताया कि इसके माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में मदद मिलेगी। कार्यशाला में आमंत्रित डॉ. अशोक खुराना एवं डॉ. कृष्ण गोपाल द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउंड जांच की। वहां डॉ. महिमा रानी, डॉ. पूनम बिष्ट, डॉ. पल्लवी पंत, डॉ. अनुश्री बंसल समेत आदि मौजूद रहे।