हल्द्वानी। ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों का आवासीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से पंचायती राज व्यवस्था सुदृढ़ होगी और ग्रामीण विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी। इस दौरान कृषि एवं भूमि संरक्षण, सामाजिक कल्याण और बाल विकास परियोजना अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपाध्यक्ष देवकी देवी ने अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। संवाद