गौलापार (नैनीताल)। ग्राम किशनपुर रैक्कल गंगापुर में देवेंद्र सिंह बिष्ट कृषक के प्रक्षेत्र पर किसानों को खरपतवार प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया। खरपतवार प्रबंधन के परियोजना अधिकारी डॉ. एसपी सिंह. डॉ. तेज प्रताप ने विभिन्न फसलों में खरपतवार प्रबंधन पर किसानों के साथ विमर्श किया। डाॅ.. तेज प्रताप ने बताया कि किसानों को शुद्ध बीजों की ही बुआई करनी चाहिए। गोबर की खाद प्रयोग करें। प्रत्येक तीन वर्ष बाद बीजों को बदल देना चाहिए। तेज प्रताप ने सुझाव दिया कि पशुओं को चारे की वजह से फसलों में खरपतवार को न छोड़ें क्योंकि जब तक फसलों के खरपतवारों को निकाला जाता है तब तक खरपतवार फसल का काफी नुकसान हो चुका होता है।