भीमताल (नैनीताल)। मूसलाधार बारिश के चलते रविवार की शाम भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग में सलड़ी के पास भारी मात्रा में मलबा आने से चार घंटे तक सड़क पर यातायात बंद रहा। लोनिवि ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया था। वहीं सोमवार की सुबह लोनिवि ने तीन जेसीबी की मदद से सलड़ी में आए मलबे को हटाकर सड़क साफ की। लोनिवि के जेई केके पाठक ने बताया कि सड़क पर यातायात सुचारु है। उन्होंने कहा कि मलबा आने पर जेसीबी की मदद से उसे हटा लिया जाएगा।