फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्वारब में मलबा आने से दो घंटे बंद रहा यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में क्वारब की पहाड़ी से रविवार की शाम 5 बजे मलबा आने से दो घंटे तक यातायात बंद रहा। सड़क बंद होने से अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, धारचूला, हल्द्वानी की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होनों से दोनों तरफ दो किमी लंबी कतार लगी रही। जेसीबी की मदद से मलबे को हटाकर शाम सात बजे बाद यातायात सुचारु किया गया। वाहन चालक विकास बिष्ट, राकेश तिवारी, मनोज जोशी ने बताया कि क्वारब के पास रोजाना सड़क पर मलबा आने से घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से क्वारब की समस्या का स्थायी समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें