नैनीताल। शहर में प्रतिबंध के बावजूद प्रवेश कर रहे टैक्सी वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीएसआई हरीश फर्त्याल ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी बाइक और कारों का नैनीताल शहर में प्रवेश प्रतिबंधित है। इसके बावजूद कुछ टैक्सी वाहन शहर में संचालित किए जा रहे हैं। इसी के चलते शुक्रवार को नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संवाद