लालकुआं। इज्जतनगर मंडल के तहत पंतनगर और लालकुआं रेलवे स्टेशनों के बीच किमी संख्या 60/11-12 पर स्थित दवाई फार्म समपार संख्या (48/सी) पर रेल पैनल अनलोडिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 14 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक इस समपार पर सड़क यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वाहन चालक समपार संख्या-47/बी (गांव जवाहर नगर) और 48/एसी अंडरपास का उपयोग कर सकेंगे।