नैनीताल। प्रशासन की ओर से अवैध टैक्सी बाइक व रेंटल बाइक के खिलाफ कार्रवाई से कैंची धाम और नैनीताल की सड़कों पर व्यवस्थाओं में कुछ सुधार नजर आया है। कैंची धाम व नैनीताल में वीकेंड पर पुलिस जगह-जगह तैनात दिखाई दी। पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची मंदिर तक पहुंचाया जा रहा है। वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराने, अनाउंसमेंट और स्टीकर व्यवस्था के माध्यम से पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी दी जा रही है। बता दें कि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने अवैध टैक्सी बाइक और रेंटल बाइक के संचालन पर सख्ती के निर्देश दिए थे। इसके बाद परिवहन विभाग ने नैनीताल और हल्द्वानी क्षेत्र में अभियान चलाकर कई वाहनों को सीज करने के साथ चालान किए हैं। एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी के अनुसार वीकेंड पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है। संवाद