रामनगर। रामनगर में बीते दो दिनों से जाम से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। कई किलोमीटर लंबे जाम के चलते स्थानीय लोग घरों से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं। कैंची धाम स्थापना दिवस के चलते लोग रामनगर और बेतालघाट के लिए आ रहे हैं। रविवार को रामनगर के रानीखेत रोड, लखनपुर चुंगी, बाईपास पुल, कोसी बैराज, भवानीगंज समेत अन्य स्थानों पर जाम लगने से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं। जाम के चलते रामनगर से ढिकुली पहुंचने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि जाम खुलवाने के लिए जगह-जगह पर पुलिस और एसएसबी की टीमें तैनात की गईं हैं।