भवाली (नैनीताल)। भवाली-नैनीताल मोटर मार्ग में शनिवार को डामरीकरण के चलते भूमियाधार से सेनिटोरियम तक लंबा जाम लग गया। डेढ़ घंटे तक जाम से यात्री परेशान रहे। यात्रियों ने कहा कि पर्यटन सीजन में लोक निर्माण विभाग डामर कर रहा है। वीकेंड में सड़क पर डामरीकरण नहीं होना चाहिए। नैनीताल लोनिवि के अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सक्सेना ने कहा कि डामरीकरण का काम जल्द पूरा हो जाएगा। संवाद