भवाली (नैनीताल)। वीकेंड के चलते शनिवार को भवाली, भीमताल, कैंची धाम में जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों को परेशान होना पड़ा। पुलिस ने कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भीमताल और सेनिटोरियम पार्किंग में रोककर उन्हें शटल सेवा से कैंची भेजा। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से दोपहर के समय जाम की समस्या बनी रही। कैंची धाम में भी सुबह से शाम तक श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे। भवाली और भीमताल बाजार, डांठ और तिकोनिया में सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम लगा रहा। इससे यात्री, सैलानी और पैदल राहगीर भी परेशान रहे। सैलानियों की चहल पहल से पर्यटन कारोबार अच्छा रहा। संवाद