फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: निर्माण कार्य के साथ-साथ सुचारू रहेगा क्वारब में यातायात

Mon, 26 Oct 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। लोक निर्माण सचिव पंकज पांडेय ने रविवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित क्वारब डेंजर जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य के साथ-साथ यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दीपावली पर्व को लेकर यातायात संबंधित समस्या यात्रियों और स्थानीय लोगों को नहीं होनी चाहिए। साथ ही गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। सचिव ने अधिकारियों से कहा कि बजट की कमी होने पर शासन से धनराशि अवमुक्त की जाएगी। साथ ही सड़क किनारे की तरफ 150 मीटर क्षेत्र में 6 मीटर की आरसीसी ऊंची दीवार का निर्माण कार्य होना है। यातायात के लिए सड़क 10 से 12 मीटर चौड़ी होने पर निर्माण कार्य भी चालू रहेगा और 31 दिसंबर तक सभी प्रकार के निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे। इस दौरान ईई अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें