फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ज्योलीकोट में पेड़ गिरने से यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट के पास मुख्य सड़क पर सोमवार सुबह पेड़ गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही नैनीताल दमकल विभाग के कर्मी आपदा राहत उपकरण और वुडन कटर के साथ मौके पर पहुंचे। फायरकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ को कटर की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद सड़क पर फैली टहनियों और मलबे को हटाकर किनारे किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद बंद मार्ग को वाहनों के आवागमन के लिए दोबारा सुचारु किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें