गौलापार नैनीताल। हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य राजमार्ग को बंद हुए चार दिन हो गए चुके हैं। ग्रामीणों को तकरीबन 80 किलोमीटर वाया किच्छा होते हुए हल्द्वानी जाना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रत्यूष कुमार ने बताया कि सुखी पुल का एप्रोच रोड पर पुल के काॅलम के पास तीन ब्लॉक पर कंक्रीट का कार्य कर लिया गया है। शुक्रवार को दूसरी लेयर पूर्ण कर पुल का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। पूरी उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक पुल से आवागमन सुचारू हो जाएगा।