फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता रू पहला मैच आगरा ने जीता

Mon, 05 Jun 2023 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला की ओर से प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता रविवार से शुरू हो गई है। मुख्य अतिथि आईएएस राहुल आनंद, डीएसए महासचिव अनिल गड़िया और डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

पहले दिन जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के सहयोग से अमर उजाला प्रायोजित 98वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता में एकमात्र मुकाबला हुआ। कोहिनूर हॉकी क्लब पीलीभीत और सुखजीवन स्पोर्ट्स एकेडमी आगरा के मध्य खेले गए मैच में आगरा ने 4-1 से जीत दर्ज की। इससे पूर्व आईएएस राहुल आनंद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेल के दौरान उत्साहवर्धन भी किया। अंपायर डॉ. मनोज बिष्ट और सुनील कुमार रहे जबकि तकनीकी समिति में रोहित साह, दीपक साह, ललित साह रहे। इस मौके पर डीएसए उपाध्यक्ष प्रो. डीएस बिष्ट, हॉकी सचिव सीएल साह, उपसचिव भुवन बिष्ट, पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत, मनोज साह, कैलाश बोरा, विमल चौधरी, मुकुल जोशी, मनोज जोशी आदि रहे। संचालन नवीन पांडे ने किया।

पहले प्रयास में पास की यूपीएससी की परीक्षा
नैनीताल। बिहार निवासी राहुल आनंद ने पहले प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा बेगूसराय के वीआर डीएवी से हुई जबकि बिहटा आईआईटी से इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 21 वर्ष की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। खिलाड़ियों ने भी उनसे काफी देर तक वार्ता कर सफलता के गुर सीखे। बता दें राहुल आनंद को उत्तराखंड कैडर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें