फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भारी ट्रैफिक और अतिरिक्त ढुलाई शुल्क से व्यापारी परेशान

Tue, 05 May 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने शहर की आर्थिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी गई है। व्यापार मंडल ने एसडीएम को पत्र लिखकर व्यावसायिक गैस की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार और वितरण केंद्र के स्थानांतरण की पुरजोर मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन के अनुसार वर्तमान में गैस वितरण नारायण नगर और धामपुर बैंड जैसे दूरदराज के क्षेत्रों से हो रहा है। पर्यटन सीजन में भारी ट्रैफिक के कारण इन क्षेत्रों से सिलिंडर लाने में समय लगने के साथ व्यापारियों पर अतिरिक्त परिवहन शुल्क का आर्थिक बोझ भी पड़ता है। व्यापारियों ने सुझाव दिया है कि जनहित और सुगमता को देखते हुए वितरण केंद्र को बीडी पांडे अस्पताल के पास या खेल मैदान के पास स्थानांतरित किया जाए। व्यापार मंडल ने सरकारी दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए होटल और रेस्टोरेंट क्षेत्र के लिए कुल आवश्यकता की 70 फीसदी गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इस मांग पत्र की प्रतियां डीएम नैनीताल और प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम को भी भेजी गई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष विकास जायसवाल, कार्यकारिणी सदस्य व रेस्टोरेंट व्यवसायी विश्वदीप टंडन, गिरीश कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें