ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एनएच पर लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर (नैनीताल)। काशीपुर से आ रही लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली शुक्रवार सुबह तेलीपुरा रोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे एनएच 121 पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली की लकड़ियों को साइड कर जाम खुलवाया।