फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 20 Nov 2023 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
वसीम की फाइल फोटो
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मैकेनिक अपनी दुकान में पंखे के सहारे संदिग्ध हालात में लटका मिला। सूचना पर सीओ बलजीत सिंह भाकुनी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

भवानीगंज निवासी वसीम (26) की ट्रक यूनियन के पास स्थित अपने मामा अकरम की ट्रैक्टर वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था। बताया गया कि शनिवार रात वह घर से दोबारा दुकान पर आया और दुकान का शटर अंदर से बंद कर दिया।
रविवार सुबह जब काफी देर तक दुकान नहीं खुली और वसीम घर नहीं पहुंचा तब परिजनों और आसपास के लोगों ने उसके मोबाइल पर फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुछ लोगों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा जहां वसीम पंखे के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। कहा कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें