कोटाबाग। यहां ग्राम पंचायत रियाड़ में 1500 लोग आज भी मोबाइल नेटवर्क से वंचित हैं। ग्राम प्रधान महेश कांडपाल ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पूर्व में नेटवर्क की समस्या समाधान करने को पत्र लिखा था। इसके बाद डीएम ने जीओ, एयरटेल, बीएसएनल, इंडस को टावर लगाने के निर्देश दिए थे। ग्राम प्रधान के मुताबिक सात माह बीतने के बाद भी किसी भी टेलीकॉम कंपनी ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इससे ग्रामीण नेटवर्क संबंधी समस्या से बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि 15 दिन में टावर लगने का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।