फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: भीमताल और नौकुचियाताल आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर, उठा सकेंगे पैराग्लाइडिंग का लुत्फ

Fri, 01 Sep 2023 04:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भीमताल (नैनीताल)

सार

जल्द सभी संचालकों को अनुमति मिल जाएगी। पैराग्लाइडिंग संचालन शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े एक हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल और नौकुचियाताल आने वाले सैलानी आज शुक्रवार से पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठा सकेंगे। पैराग्लाइडिंग संचालन को लेकर पर्यटन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी दस्तावेज दुरुस्त रखने वाले संचालकों को ही देहरादून निदेशालय से अनुमति दी गई।

विज्ञापन


हालांकि विभागीय अधिकारियों के अनुसार, जल्द सभी संचालकों को अनुमति मिल जाएगी। पैराग्लाइडिंग संचालन शुरू होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े एक हजार से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

फेरे बढ़ाए फिर भी बहनें बे-बस:  रक्षाबंधन पर बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर रही जबर्दस्त भीड़, नहीं मिली सीट
विज्ञापन


जिले में भीमताल, नौकुचियाताल और कोटाबाग क्षेत्र में वर्तमान समय में 11 पैराग्लाइडिंग संचालित की जा रही हैं। इन पर्यटक स्थलों पर दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, बरेली, यूपी, देहरादून, रुद्रपुर समेत अन्य शहरों के सैलानी पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने पहुंचते हैं। बरसात के बाद शुक्रवार से फिर पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार से पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू हो जाएगा। अभी उन संचालकों को अनुमति मिली है जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं। जल्द सभी संचालकों को अनुमति मिल जाएगी।
बलवंत सिंह कपकोटी, प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें