फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू जो छूले प्यार से में झूमे सैलानी

विज्ञापन
भीमताल में लेक साइड लाइव में प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर क्षेत्र के डांठ स्थित बोट स्टैंड में शनिवार की रात लेक कार्निवाल समिति की ओर से लेक साइड लाइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने किया। हल्द्वानी से आए गोविंद जोशी और उनके बैंड च्वाइस एंटरटेनमेंट के सदस्यों ने एक से एक फिल्मी गीत गाकर सैलानियों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने ‘तू जो छू ले प्यार से आराम से, ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए और में तो तेरे पीछे हो लिया’ समेत कई सुंदर गीतों स पर्यटकों को झूमने को मजबूर कर दिया। लेक साइड लाइव का दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। रात शाम नौ बजे तक संगीत का आयोजन किया गया। समिति सचिव नितिन राणा ने बताया कि कोविड के चलते दो साल तक लेक साइड लाइव का आयोजन नहीं किया गया। अब पर्यटन सीजन तक प्रत्येक शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ताकि सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों का भी मनोरंजन हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में रेस्टोरेंट और होटल स्वामी अखिलेश सेमवाल और शशांक अग्रवाल ने सहयोग किया। डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से देश विदेश के सैलानियों की थकान कम होने के साथ उनका मनोरंजन होगा और भीमताल को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। समिति उपाध्यक्ष नितेश बिष्ट ने कहा कि अगले शनिवार को भी संगीत का आयोजन किया जाएगा। संचालन सभासद रामपाल सिंह गंगोला और दिवस तिवारी ने किया। इस दौरान सीओ प्रमोद साह, भाजपा नेता प्रदीप पाठक, सभासद नीरज रैकुनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें