फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: वीकेंड पर सरोवर नगरी में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, होटल पैक, दूसरे पर्यटन स्थलों का करना पड़ा रुख

Sun, 10 Sep 2023 04:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

जी-20 सम्मलेन के चलते दिल्ली में स्कूल-काॅलेज और दफ्तर तीन दिन के लिए बंद हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में दिल्ली के लोग तीन दिन की छुट्टियां बिताने के लिए पहाड़ों की ओर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन होने से शनिवार को नैनीताल के होटलों से लेकर पयर्टक स्थल तक पैक रहे। अधिकांश होटलों के पैक होने के कारण कई सैलानियों को भवाली, भीमताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर का रुख करना पड़ा। भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने नैनीताल की ओर आने वाले सैलानियों के वाहनों को रूसी और नारायण नगर स्थित अस्थायी पार्किंग स्थलों में ही रोक लिया। वहां से सैलानी शटल सेवा से नैनीताल पहुंचे।

विज्ञापन


जी-20 सम्मलेन के चलते दिल्ली में स्कूल-काॅलेज और दफ्तर तीन दिन के लिए बंद हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में दिल्ली के लोग तीन दिन की छुट्टियां बिताने के लिए पहाड़ों की ओर पहुंचे हैं। नैनीताल तो शुक्रवार को ही सैलानियों से पैक हो गया था। फिर शनिवार सुबह से लेकर देर शाम तक सैलानियों के सैकड़ों वाहनों ने नगर में प्रवेश किया। नगर के पार्किंग स्थलों के पैक होने के बाद जैसे ही शहर की सड़कों में सैलानियों के वाहन रेंगने लगे तो पुलिस ने सुबह 11 बजे से नैनीताल की ओर आने वाले वाहनों को रूसी और नारायण नगर स्थित अस्थायाी पर्किंग में खड़ा करना शुरू कर दिया।

G-20 Delhi: जी-20 में गूंजा कुमाऊंनी झोड़ा...'उत्तराखंड की स्वरागिनी' बहनों ने बिखेरा सुरों का जादू
विज्ञापन


दोपहर तक रूसी स्थित पार्किंग स्थल में दो सौ से अधिक वाहन खड़े हो चुके थे। केवल उन्हीं वाहनों को नैनीताल में प्रवेश दिया गया जिनके पास पार्किंग सुविधा वाले होटलों की एडवांस बुकिंग थी। इसके बाद भी शहर की अंदरुनी सड़कों पर जाम लगते रहा। देर शाम तक दोनों पार्किंग स्थलों में पांच सौ से अधिक वाहन खड़े हो चुके थे।
विज्ञापन


बारिश थमी तो होटलों से बाहर निकले सैलानी
शाम छह बजे के बाद मल्लीताल स्थित पंत पार्क, भोटिया तिब्बती बाजार, चाट पार्क समेत माल रोड में सैलानियों की चहल पहल रही जो देर रात तक बनी हुई थी। नगर में शुक्रवार दिनभर बारिश के कारण नैनीताल पहुंचे सैलानी होटलों में कैद रहने को मजबूर रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें