फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uk News: नैनीताल में उमड़ी सैलानियों की भीड़, बुकिंग वाले वाहनों को ही मिला प्रवेश; शहर में दिनभर लगा रहा जाम

Mon, 08 Jun 2026 10:29 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

नैनीताल में पर्यटन सीजन चरम पर पहुंचने के साथ ही सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने होटल बुकिंग वाले वाहनों को ही नगर में प्रवेश दिया।
विज्ञापन
नैनीताल के जू रोड पर लगा जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। जून की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए देशभर से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटक का दबाव बढ़ने पर बुकिंग वाले सैलानियों के वाहनों को नगर में प्रवेश दिया गया। भीमताल, भवाली, कैंची धाम में दिनभर जाम लगता रहा।

रविवार को पर्यटकों की भारी तादाद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए रणनीति अपनाई। नैनीताल के प्रवेश द्वार विशेषकर रूसी बाईपास और नारायण नगर पर दोपहर के बाद वाहनों के प्रवेश को सीमित कर दिया गया। नियम के अनुसार केवल उन्हीं वाहनों को शहर के भीतर जाने की अनुमति दी गई जिनके पास होटल की कंफर्म बुकिंग और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध थी। बिना पार्किंग बुकिंग वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया गया जहां से पर्यटक शटल सेवा (टैक्सी और बसों) के माध्यम से नैनीताल पहुंचे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहर के मुख्य चौराहों और संकरी सड़कों को जाममुक्त रखना था। उधर, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, धारी और मुक्तेश्वर क्षेत्र में रविवार को जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। भवाली से कैंची धाम और धारी से मुक्तेश्वर तक जाम लगने से वाहन रेंगते हुए नजर आए। मुक्तेश्वर, भटेलिया, कसियालेख, धारी क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही से पर्यटन कारोबार बेहतर रहा। वहीं कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। 

खैरना में पुलिस ने रोके भारी वाहन

 खैरना पुलिस ने रविवार को अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हाईवे किनारे रोके रखा। दिनभर वाहन रोकने से वाहन चालक परेशान नजर आए। रात 8 बजे बाद यातायात सामान्य होने पर पुलिस ने बारी-बारी से वाहनों को छोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें