फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: क्रिसमस से पहले उमड़े पर्यटक, रेंगकर चला ट्रैफिक

विज्ञापन
मल्लीताल में सड़क में लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
नैनीताल। क्रिसमस से दो दिन पहले शनिवार को नैनीताल पर्यटकों से गुलजार रहा। नैनीताल के पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा हुआ है। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से नगर में दिनभर कई बार यातायात प्रभावित रहा। शहर में लगातार वाहनों के प्रवेश से तल्लीताल, मल्लीताल व मालरोड में वाहनों की लंबी कतार नजर आई और वाहन रेंगरेंग कर चले। इसके चलते पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


क्रिसमस से पहले वीकेंड पर शनिवार सुबह से नैनीताल में पर्यटक पहुंचने शुरू हो गए। शनिवार देर शाम तक पर्यटकों के आने से तल्लीताल, मल्लीताल, मालरोड, पंतपार्क, भोटिया बाजार और बड़ा बाजार में पर्यटकों का तांता रहा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि क्रिसमस और थर्टीफस्ट में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। यातायात निरीक्षक आदेश कुमार ने बताया कि शनिवार को भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे हैं। बताया कि नगर के पार्किंग स्थल पैक होने पर अस्थायी पार्किंग स्थल रूसी बाइपास समेत अन्य में पर्यटकों के वाहनों को रोका जाएगा और शटल सर्विस के माध्यम से उनको नैनीताल भेजा जाएगा। इधर, क्रिसमस व थर्टी फर्स्ट के दौरान नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए ईओ प्रशिक्षु आईएएस राहुल आनंद ने सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। शनिवार को अंडा मार्केट पार्किंग में गंदगी पाए जाने पर पार्किंग स्वामी का चालान किया गया।


पुलिस-प्रशासन की ओर से सैलानियों की सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यदि किसी सैलानी को किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो वह हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकता है। अलग-अलग स्थानों पर बोर्ड लगाकर संबंधित क्षेत्र के थाने और संबंधित अधिकारी के नंबर अंकित किए गए हैं।
विज्ञापन

विभा दीक्षित, पुलिस क्षेत्राधिकारी नैनीताल


नैनीताल के होटलों में कमरे न मिलें तो न हों परेशान, नैनीताल के आसपास भी हैं बेहद खूबसूरत पर्यटक स्थल







नैनीताल। अपनी खूबसूरती के लिए नैनीताल देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी प्रसिद्ध है। यदि क्रिसमस और नए साल के जश्न के दौरान नैनीताल पहुंचकर होटल में जगह नहीं मिले तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। नैनीताल के आसपास भी कई पिकनिक स्पॉट हैं जहां आप नैसर्गिक सौंदर्य के साथ साहसिक पर्यटन का लुत्फ भी उठा सकते हैं।



ये हैं नैनीताल के आसपास के पिकनिक स्पॉट

1-काठगोदाम से मात्र 17 किलोमीटर दूर भीमताल झील के मध्य टापू में एक्वेरियम है। यहां कयाकिंग, कैनोइंग, जार्बिंग व हाट एयर बैलून आदि का लुफ्त उठाया जा सकता है।

2- भीमताल से चार किलोमीटर दूर नौकुचियाताल में ट्रैकिंग और नौकायन का आनंद उठाया जा सकता है। यहां लेक क्रासिंग भी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

3-भीमताल से दस किलोमीटर दूर स्थित सातताल अपनी सात झीलों और घने जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। यहां ट्रैकिंग, नौकायन व लेक क्रासिंग के अलावा बर्ड वाचिंग भी की जा सकती है।

4-नैनीताल से मात्र 11 किलोमीटर दूर भवाली क्षेत्र में आप गोल्ज्यू देवता मंदिर और बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम स्थित आश्रम में आसानी से पहुंच सकते हैं।

5- रामगढ़-भवाली से लगभग 15 किलोमीटर दूर रामगढ़ फल पट्टी के रूप में प्रसिद्ध है। यदि मौसम साफ हो तो गागर से आगे निकलते ही हिमालय की शृंखलाएं भी नजर आती हैं।

6-मुक्तेश्वर से नंदा देवी व त्रिशूल समेत हिमालय की कई चोटियों के दर्शन किए जा सकते हैं। यहां स्थित मुक्तेश्वर मंदिर में भगवान शिव के साथ ब्रह्मा, विष्णु, पार्वती, हनुमान और नंदी विराजमान हैं।

7-धानाचूली- यह एक छोटा सा गांव है जो प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां से भी हिमालय के दीदार किया जा सकते हैं।

नोट-इन सभी पिकनिक स्पाट के आसपास सैलानियों के ठहरने के लिए छोटे-बड़े होटल और रिजॉर्ट हैं। हल्द्वानी व काठगोदाम से इन स्थानों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें