फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रेस्टोरेंट में पर्यटकों से मारपीट, तीन पर कार्रवाई

Sat, 09 Nov 2024 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बिहार से नैनीताल घूमने आए अभिषेक प्रजापति अपने दोस्तों के साथ शनिवार को तल्लीताल स्थित एक रेस्टोरेंट में खाने के लिए पहुंचे। किसी बात को लेकर उनकी कर्मचारी से कहासुनी हो गई। कर्मचारी ने उनके साथ गालीगलौज कर दी। पर्यटकों के विरोध जताने पर कर्मियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर चीता कांस्टेबल अमित गहलोत ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। इसके बाद पर्यटकों ने थाने में रेस्टोरेंट कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत की। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि शिकायत के आधार पर रेस्टोरेंट में पर्यटकों कर साथ मारपीट करने वाले विनोद सिंह, धीरज व कैलाश सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें