फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग के साथ उठाया नौकायन का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। सैलानियों ने रविवार को भीमताल और नौकुचियाताल पहुंचकर पैराग्लाइडिंग, नौकायन, जीप लाइन का लुत्फ उठाया। पैराग्लाइडिंग संचालक अंशुल जोशी ने कहा कि नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग के लिए सैलानी पहुंचे हैं। सैलानियों की आवाजाही से कारोबार अच्छा हुआ। भवाली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद कपिल ने बताया कि रविवार को कारोबार अच्छा रहा। वहीं श्रद्धालुओं ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सैलानी हिमालय के दीदार करने के लिए मुक्तेश्वर और रामगढ़ भी घूमने के लिए पहुंचे। भीमताल में पुलिस ने कैंची धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग में रोककर शटल के माध्यम से कैंची धाम भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें