नैनीताल। रविवार को सैलानियों की आवक बढ़ने से पर्यटन स्थलों पर चहलपहल नजर आई। यहां पहुंचे सैलानियों ने प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया। शनिवार से ही नैनीताल में सैलानियों का आना शुरू हो गया था जो रविवार दोपहर तक जारी रहा। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। मालरोड, चिड़ियाघर, स्नो व्यू, बॉटनिकल गार्डन आदि पर्यटन स्थलों पर खासी रौनक रही। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि ऑफ सीजन होने के चलते कमरों की बुकिंग में 40 से 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। संवाद