भीमताल/भवाली (नैनीताल)। मौसम बदलने के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों पर ठंड का अहसास होते ही सैलानी शनिवार को भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली घूमने के लिए पहुंचे।
सैलानियों ने भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल में नौकायन के साथ पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया। साथ ही जीप लाइन और जॉरबिंग का भी आनंद लिया। शनिवार को सैलानियों की चहल पहल से पर्यटन कारोबार भी अच्छा रहा। सुबह से शाम तक कैंची धाम में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे।
श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा का पाठ के साथ बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सैलानी घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर, श्यामखेत, चाय बागान, मुक्तेश्वर और रामगढ़ भी घूमने के लिए पहुंचे। पर्यटन कारोबारियों ने कहा कि पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ वीकेंड में कारोबार अच्छा चल रहा है।