नैनीताल। अलीगढ़ से नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक सोमवार सुबह तल्लीताल में टहल रहे थे। इस दौरान पर्यटक से बच्चे का हाथ छूटा तो वह सड़क की ओर दौड़ गया और एक कार से जा टकराया। कार की टक्कर से गिरकर बच्चा चोटिल हो गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने कार चालक पर्यटक को पीट दिया। आननफानन पर्यटक बच्चे को बीडी पांडे अस्पताल ले गए। बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया अलीगढ़ निवासी चार वर्षीय शिवांश के पैर में चोट है। इलाज के बाद बच्चे को छुट्टी दे दी है।