फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल में टोल के विवाद में पर्यटक की कार का शीशा तोड़ा

Fri, 01 May 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर की लेकब्रिज चुंगी पर टोल शुल्क के लिए पर्यटकों और टोल कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक टोल कर्मी ने कार का शीशा तोड़ दिया। यूपी के राजाबाद निवासी यशांश सिंह अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार दोपहर अपनी कार से लेकब्रिज चुंगी पहुंचे। टोल शुल्क मांगने पर कहासुनी हुई और टोल कर्मियों ने बैरिकेडिंग लगा दी। शुल्क चुकाने के बाद भी बहस जारी रही। आरोप है कि एक टोल कर्मी ने गुस्से में कार के पीछे के शीशे पर हाथ मारा जिससे वह टूट गया। पर्यटकों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। एसओ मनोज नयाल ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें