नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में पर्यटकों के दो वाहन टकराने से विवाद हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कर दोनों वाहन चालकों का एमवी एक्ट में चालान कर दिया।
गाजियाबाद और लखनऊ के पर्यटक शनिवार को नैनीताल पहुंचे थे। दोपहर में तल्लीताल डांठ चौराहे पर वाहन आपस में टकरा गए। इस पर दोनों वाहनों में सवार पर्यटक उतरकर भिड़ गए जिससे जाम लग गया। पुलिस दोनों पक्षों को चौकी में लेकर पहुंची जहां दोनों एक दूसरे की गलती बताते रहे। बाद उनमें समझौता हो गया। एसआई संदीप नेगी ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर गाजियाबाद निवासी अरविंद कुमार और लखनऊ निवासी रौनक सिंह के खिलाफ एमवी एक्ट में कार्रवाई की है।