फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल पर्यटकों से गुलजार, लोग जाम से परेशान

Sun, 28 May 2023 01:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/भीमताल। पर्यटन सीजन के चलते वीकेंड पर शनिवार को नैनीताल में सैलानियों का तांता लगा रहा। सभी पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। पर्यटक वाहनों के दबाव से शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनती रही जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नैनीताल में इन दिनों पर्यटन सीजन जोरों पर है। पर्यटन सीजन के चलते शहर के सभी होटल लगभग पैक रहे। सुबह से ही नगर के पर्यटक स्थलों में सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। वाहनों का बढ़ता दबाव और पार्किंग स्थल फुल होने पर पुलिस ने दोपहर से पर्यटक वाहनों को अस्थायी पार्किंग में रोकना शुरू कर दिया। वहां से सैलानियों को शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा गया। बावजूद नगर की मालरोड, जू-रोड, हल्द्वानी रोड और बिड़ला रोड पर सैलानियों समेत स्थानीय लोग जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस को भी जाम में जूझना पड़ा।

सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि नैनीताल में पार्किंग पैक होने के बाद रूसी बाईपास स्थित अस्थायी पार्किंग स्थल से सैलानियों को शटल सेवा से नैनीताल भेजा जा रहा है। उधर, भीमताल में जगह-जगह जाम लगने से सैलानियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। तिकोनिया से लेकर डांठ और तल्लीताल मार्ग पर सड़क किनारे वाहनों के खड़े होने से जाम की समस्या बन रही है। सैलानियों ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें