फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: शाम ढलते ही अंधेरा, पर्यटक कैसे करें माल रोड की सैर

Thu, 30 Mar 2023 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटक सीजन के दौरान सैलानियों से गुलजार रहने वाली माल रोड का एक बड़ा हिस्सा आजकल सड़क किनारे स्थित होटलों की लाइटों से रोशन है वहीं, आधी माल रोड में शाम होते ही घुप अंधेरा छा जाता है। ऐसे में तल्लीताल से मल्लीताल के बीच माल रोड की सैर करने वाले सैलानियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पर्यटक सीजन शुरू होते ही माल रोड सैलानियों से पूरी तरह पैक हो जाती है। माल रोड के प्रति सैलानियों के इस आकर्षण के चलते ही नैनीताल में शाम छह बजे से आठ बजे तक अपर माल रोड पर यातायात प्रतिबंधित कर दिया जाता है। सैलानी माल रोड स्थित होटल, रेस्टोरेंट, कैफे आदि में व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ दुकानों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करते हैं। माल रोड में कई प्रमुख होटल, दुकानें, रेस्टोरेंट, ट्रेवल एजेंसियों के दफ्तर और कैफे होने के कारण यहां खासी भीड़ रहती है। पिछले दिनों ऊर्जा निगम ने स्ट्रीट लाइट के बिलों का लाखों बकाया भुगतान न होने के कारण माल रोड समेत शहर की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया था। तब से शाम होते ही माल रोड में अंधेरा छा जा रहा है। ऐसे में मल्लीताल रिक्शा स्टेंड से चिड़ियाघर रोड तक की माल रोड सड़क किनारे स्थित होटलों की रोशनी से रोशन हो रही है जबकि चिड़ियाघर रोड से तल्लीताल की ओर को माल रोड के अधिकांश हिस्से में शाम होते ही अंधेरा घिर जा रहा है। पालिका के ईओ आलोक उनियाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि वह रामनगर में जी-20 कार्यक्रम में हैं। ऊर्जा निगम के अधिकारियों के मुताबिक पालिका पर लगभग चार करोड़ से अधिक की देनदारी है। पालिका ने अभी पैसा जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें