नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र स्थित होटल में ठहरे पर्यटक की असमायिक मौत हो गई। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है।
मूल रूप से अहमदाबाद और हाल देहरादून निवासी मधुसूदन (52) 20 जनवरी को घूमने के लिए नैनीताल आए थे। वह तल्लीताल स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। दो दिन पूर्व उनको अहमदाबाद जान था लेकिन रेलवे टिकट कंफर्म नहीं होने के कारण वह नैनीताल में ही रुक गए। शनिवार देर रात होटल कर्मचारी उन्हें खाना देने कमरे में गए तो देखा कि वह जमीन में अचेत अवस्था में पड़े हैं। कर्मचारी त्वरित उन्हें बीडी पांडे अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने मधुसूदन को मृत घोषित कर दिया गया। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया हृदयाघात का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। कोतवाली पुलिस ने मृतक के स्वजनों को घटना की सूचना भेज दी है।