फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: सातताल के जंगल में सैलानियों की एंट्री पर रोक, भीमताल और धारी में वन्यजीव की दहशत के बाद लिया निर्णय

Mon, 09 Feb 2026 10:03 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

भीमताल के जूनस्टेट जंगल में महिला को मारने के बाद आदमखोर वन्यजीव की दहशत के चलते सातताल क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही पर वन विभाग ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
तेंदुआ (सांकेतिक तस्वीर)।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल जिले के भीमताल में जूनस्टेट स्थित जंगल में महिला को मारने के बाद सातताल के जंगल की ओर सैलानियों और पक्षी प्रेमियों की आवाजाही पर वन विभाग ने रोक लगा दी है। आदमखोर वन्यजीव को वन विभाग अब तक नहीं पकड़ पाया है। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर रही है। पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगाने के साथ दो डॉक्टरों की टीम वन्यजीव को ट्रैंक्यूलाइज करने में लगी हुई है लेकिन वन्यजीव की मूवमेंट का सही पता नहीं चलने के चलते उसे पकड़ा नहीं जा सका है।

रेंजर विजय मेलकानी और डिप्टी रेंजर किशन भगत ने बताया कि वन्यजीव को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी दिन और रात क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं। इस दौरान जीवन रजवार, दीपक बिष्ट, मदन आदि मौजूद रहे। इधर धारी, धानाचूली, पहाड़पानी, चौरलेख, जाड़ापानी और ओखलकांडा के गांवों में भी तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। धारी और ओखलकांडा में तेंदुआ तीन महिलाओं को मार चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें