फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ेगा पर्यटन विभाग

Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन विभाग स्थानीय युवाओं और पंजीकृत गाइडों को पेशेवर बनाने के लिए जल्द प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाना और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करना है। पर्यटन अधिकारी ने कहा कि अक्सर पर्यटकों को सटीक जानकारी न मिलने की शिकायतें आती हैं जिसे यह प्रशिक्षण दूर करेगा। कार्यक्रम के तहत गाइडों के व्यवहार और संचार कौशल को सुधारा जाएगा। युवाओं को ट्रेकिंग, पर्वतारोहण और नेचर गाइड के रूप में तैयार किया जाएगा ताकि वे साहसिक पर्यटन में विशेषज्ञ बन सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें