रामनगर। प्रदेश के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर रामनगर के नगर वन में छह नवंबर को रजत जयंती समारोह होना है। इसके लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने नगर वन में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान एसडीओ अंकित बडोला, रेंजर शेखर तिवारी, गणेश रावत आदि मौजूद रहे।