फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board: कल आएगा परीक्षाफल सुधार परीक्षा का रिजल्ट, 10वीं-12वीं के 22801 विद्यार्थी हैं शामिल

Thu, 07 Sep 2023 04:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामनगर (नैनीताल)

सार

उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार परीक्षाफल सुरक्षा परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 15 जून से 7 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद पहली बार परीक्षाफल सुरक्षा परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। आठ सितंबर को शिक्षा निदेशालय देहरादून में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत 22801 विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित करेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड ने पहली बार परीक्षाफल सुरक्षा परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा के लिए 15 जून से 7 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। हाईस्कूल में दो विषय और इंटरमीडिएट में एक विषय में ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे। हाईस्कूल में 13587 विद्यार्थी पंजीकृत हुए और 13148 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

Uttarakhand: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, प्रदेश में होने वाली हैं 13 हजार नई भर्तियां
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में 10119 विद्यार्थियों में 9653 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 22801 विद्यार्थियों का परीक्षाफल आठ सितंबर को जारी किया जाएगा। परीक्षा में ऊधमसिंह नगर से सभी अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि सुधार परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थी परीक्षाफल जारी होने के दस दिन बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें