फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: एसडीएम को बताईं प्रमाणपत्र बनाने में आ रहीं दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने में लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में सभासदों ने एसडीएम से मुलाकात कर उनसे समस्या का निस्तारण करने की मांग की। शनिवार को एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपे ज्ञापन में सभासदों ने कहा कि रामनगर क्षेत्र में प्रमाणपत्र बनाने व अपडेट कराने में लोगों को कई दिनों का समय लग रहा है। कहा कि नगर क्षेत्र में मात्र तीन आधार कार्ड केंद्र स्थापित हैं जो काफी कम हैं और तीनों सेंटरों पर भारी भीड़ रहती है। इससे आम जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर पालिका प्रांगण में भी एक आधार केंद्र स्थापित करने की मांग की। इस दौरान सभासद दीप्ति बिष्ट, हेमंत बिष्ट, तनुज दुर्गापाल, शमीम अहमद, सचिन कुमार, शिवी अग्रवाल, विक्रम भट्ट, नवीन सुनेजा, सलमान सलमानी, नदीम मूसा, सोनू करीम, जफर इकबाल व परवेज सैफी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें