हल्द्वानी। रविवार को तापमान एक डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि बीते दिन 33 डिग्री था। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में गरज के साथ हल्की बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी जारी की है। छह अप्रैल को पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश और सात अप्रैल को राज्य में अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश, बर्फबारी होने की संभावना जताई है। संवाद