फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: प्रवेश पक्का कराने के लिए कल तक का मौका

Mon, 17 Jun 2024 05:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक के कला, वाणिज्य व विज्ञान संकायों में प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके सभी विद्यार्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच कर प्रवेश प्रक्रिया दिया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार पंजीकरण करा चुके विद्यार्थी 18 जून तक प्रवेश संस्तुत कराने के साथ ही 20 जून तक प्रवेश शुल्क जरूर जमा करा लें।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एमसी पांडे ने बताया कि स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए बीए में 1040, बीकॉम में 400 और बीएससी (गणित) में 168 व बीएससी (बायो) में 168 सीटें हैं। समर्थ पोर्टल पर अब तक बीए में 921 बीकॉम में 251 और बीएससी गणित में 97 जबकि बीएससी बायो ग्रुप में 129 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
जून प्रथम सप्ताह से शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया में बीए प्रथम सेमेस्टर में 177, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 77, बीएससी (गणित) प्रथम सेमेस्टर में 19 तथा बीएससी (बायो ग्रुप) प्रथम सेमेस्टर में 32 विद्यार्थियों ने प्रवेश के लिए अपने प्रमाणपत्रों की जांच कराई।
विज्ञापन

कुल 1398 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 305 विद्यार्थियों ने प्रवेश संस्तुत कराए हैं। महाविद्यालय में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक अपने प्रवेश संस्तुत नहीं कराए हैं, वे 18 जून तक प्रवेश समितियों के समक्ष उपस्थित होकर प्रवेश अवश्य संस्तुत करा लें। साथ ही 20 जून तक अपना प्रवेश शुल्क भी अवश्य जमा कराएं।
आवेदन की अंतिम तिथि आज

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय से संबद्ध परिसर, महाविद्यालय और संस्थान के पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा के पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से 17 जून (आज) तक आवेदन पत्र भर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. महेंद्र राणा ने बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते परीक्षा आवेदन न भर पाने वाले स्नातक मुख्य एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को यह अंतिम मौका दिया जा रहा है। कहा विद्यार्थी कुमाऊं विवि की वेबसाइट www.kunainital.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें