भीमताल(नैनीताल)। विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को ब्लॉक रोड पर लोक निर्माण विभाग की ओर से लगाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स का निरीक्षण किया। कहा कि टाइल्स लगने से स्थानीय व्यापारियों और लोगों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, जिला मंत्री मनोज भट्ट, पंकज जोशी, कमलेश रावत, योगेश तिवारी, धन सिंह राणा, प्रकाश कनौजिया, गौतम मटियाली, कुलदीप बोहरा, पारस चंद्रा आदि मौजूद रहे।