फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गर्मी से बचने के लिए वाटर होल में बैठा दिखा बाघ

Sat, 13 Apr 2024 03:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
कॉर्बेट पार्क में एक वॉटर हॉल में पानी में बैठकर खुद को ठंडा करता बाघ।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में सूखे वाटर होल को पार्क प्रशासन की ओर भर दिया गया है। इन वाटर होल के भरने के बाद अब वन्यजीवों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। खुद को गर्मी से बचाने के लिए वन्यजीव इन वाटर होल पर पहुंच रहे है।
विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के ढेला में सूखे वाटर होल से संबंधित खबर अमर उजाला ने छह अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। पार्क में घूमने आए पर्यटकों ने सूखे वाटर होल की फोटो उपलब्ध कराई थी। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद पार्क प्रशासन हरकत में आया। पार्क प्रशासन की ओर से सभी वाटर होल को भरा गया है। वॉटर होल भरने के बाद एक वाटर होल में गर्मी से बचने के लिए बाघ वाटर होल में बैठा दिखाई दिया। ढेला रेंजर भानु प्रकाश हर्बाेला ने बताया कि वर्तमान में वनाग्नि काल चरम सीमा पर है और गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। गर्मी बढ़ने से जल स्रोतों में वन्यजीवों के पेयजल की आपूर्ति में कमी आ जाती है। ऐसे में ढेला रेंज के समस्त वाटर होल का निरीक्षण किया गया और टैंकरों के माध्यम से सभी को भर दिया गया है। वन कर्मियों को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें