फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital Tiger Attack: सड़क पर खूंखार बाघ का आतंक, बाइक सवार पर झपटा; व्यक्ति घायल...फिर नदी की ओर चला गया

Wed, 17 Jul 2024 11:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

रामनगर में नेशनल हाईवे 309 पर गर्जिया पुलिस चौकी से पहले बाघ बाइक सवार पर झपट गया। घटना में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बाघ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में नेशनल हाईवे 309 पर गर्जिया पुलिस चौकी से पहले बाघ बाइक सवार पर झपट गया। घटना में बाइक सवार घायल हो गया। घायल को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद घायल को छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन


सुंदरखाल निवासी हरीश राम (53) पुत्र बलिराम मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बाइक से ढिकुली से सुंदरखाल जा रहे थे। गर्जिया पुलिस चौकी से 500 मीटर पहले जंगल से कोसी नदी की ओर जा रहे बाघ ने बाइक सवार हरीश राम पर हमला कर दिया। इससे बाइक सवार सड़क पर गिर गए। हालांकि बाघ नदी की ओर चला गया और उसने बाइक सवार पर दोबारा हमला नहीं किया। घायल ने पास ही चौकी के पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने वनकर्मियों को घटना की जानकारी देकर घायल को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की कमर पर बाघ के नाखून के निशान हैं।

डॉक्टरों ने इलाज के बाद घायल को घर भेज दिया। दूसरी ओर, रामनगर वन प्रभाग के कोसी रेंज कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडे ने बताया सड़क पार करते हुए बाघ ने बाइक सवार पर हमला किया है। बाघ की दस्तक वाले क्षेत्र में वनकर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें