कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना रेंज में बाघ का शव मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया। बाघ के सभी अंग सुरक्षित हैं।
मंगलवार शाम गश्त के दौरान वनकर्मियों ने झिरना रेंज लालढांग ब्लाक कक्ष संख्या 3 में बाघ का शव देखा। सूचना पर पहुंचे उपनिदेशक डा. साकेत बडोला ने बताया कि मृत बाघ की उम्र 12 वर्ष है।
इसके सभी अंग सुरक्षित हैं। आपसी संघर्ष को बाघ की मौत का कारण बताया जा रहा है। मौत के असल कारणों का पता बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।